पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
मुस्तैदी से पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील पॉइंटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पॉइंट ड्यूटी एवं पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक दुष्यंत सोलंकी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशंसा स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं अनुशासित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।