कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर (म.प्र.)
प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 16.06.2026
बुरहानपुर पुलिस की अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
थाना शिकापुरा पुलिस द्वारा अवैध गौवंश तस्करी के 11 आरोपीयो को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक फरार
जिला बुरहानपुर में बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाये जाने हेतु गौवंश तस्करी को रोकने हेतु वरिष्ठ अधीकारियो व्दारा निर्देशित किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री अशुतोष बागरी, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के निर्देशन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बकराईद के पूर्व अवैध गौवंश तस्करो के विरूद्ध थाना शिकारपुरा की प्रभावी कार्यवाही की गई थी ।
घटना का विवरण: दिनाँक 11.05.2026 को शिकारपुर पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की ग्राम बाडा जैनाबाद के फरदीन पिता हिफाजत, नसीब पिता रसीद तडवी, लाडला पिता प्यारे साहब एवं अपचारी बालक अपने अन्य साथियो के साथ जगंल के रास्ते अवैध गौवंश वध हेतु बुरहानपुर तरफ लेकर जाने वाले है, मुखबीर सूचना पर हमराह फोर्स मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बाडा जैनाबाद के कब्रस्तान के पास नाका बंदी कर फरदीन पिता हिफाजत, नसीब पिता रसीद तडवी, लाडला पिता प्यारे साहब, अपचारी बालक व उनके अन्य साथी गौवंश को आपस मे एक दुसरे से रस्सी से बाध कर पिरानी चुभो कर जगल के रास्ते पैदल पैदल क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बंध हेतु बुरहानपुर की तरफ ला रहे थे जो पुलिस को देखकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये मौके से 16 नग गौवंश विधिवत जप्तकर जप्तशुदा गौवंश को श्री कृष्ण गौशाला जैनाबाद मे अस्थायी सुपुर्दनामे पर दिया गया, फरार आरोपीयो के विरूद्ध थाना शिकारपुरा पर अपराध क्र. 144/2026 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान बैल हाकने वाले अपचारी बालक एवं आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया जिसमें
1.फरदीन पिता हिफाजत
2.नसीब पिता रसीद तड़वी
3.
लाडला पिता प्यारे साहब
4.अशरफ पिता तुकडू तड़वी
5.शेख जाकिर उर्फ राजू
6.शेख सईद पिता शेख आरिफ
7.आरिश पिता मेहमूद खान
8.शेख वसीम पिता शेख रसीद व्यापारी
9.शेख जुबेर पिता शेख हनीफ
10.शेख एजाज पिता शेख इलियास
11.एक अपचारी बालक
सभी आरोपी ग्राम बड़ा जैनाबाद, बैरी मैदान एवं गुलमोहर मार्केट क्षेत्र के निवासी हैं। न्यायालयीन कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेजा गया।
फरार आरोपी गुडिया पिता बशीर उर्फ शेरा निवासी बैरी मैदान फरार है जिसकी तलाश जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया, उप निरीक्षक मनीष पटेल, प्रआर.94 रफीक खाँन, प्रआर. 467 सचिन पटेल, प्रआर. 77 शेख जाकिर, प्रआर. 152 विजय बडकारे, प्रआर. 194 सुनिल पाटीदार, की सराहनीय भूमिका रही है।





