कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर (म.प्र.)
प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 29.05.2026
अवैध मादक पदार्थ गांजे का उत्पादन करने वाले के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
थाना शाहपुर व्दारा आरोपी के खेत से 05 अवैध मादक पदार्थ गाँजे के पौधे वजनी करीबन 10 किलो 500 ग्राम जप्त।
पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा नारकोटिक्स शाखा के माध्यम से पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.05.2026 थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा व्दारा अभियान के तहत टीम बनाई गई टीम को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बंडसिंगी में संतोष पिता लक्ष्मण पाटील के केली की फसल के बीच में अवैध मादक पदार्थ गाँजा उत्पादन कर रहा है।टीम द्वारा ग्राम बडसिंगी आरोपी के खेत पर पुलिस द्वारा केले के व्यापारी बनकर दबिश की कार्यवाही की दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ा उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम संतोष पिता लक्ष्मण पाटील जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम बंडसिंगी थाना शाहपुर का होना बताया। आरोपी से उसके खेत में अवैध मादक पदार्थ गाँजा के पौधे लगाने के संबंध में दस्तावेज़ पूछने पर कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी के कब्जे से 05 अवैध मादक पदार्थ गाँजे के हरे पौधे वजनी करीबन 10 किलो 500 ग्राम कीमती 50,000 रुपए के जप्त कर थाना शाहपुर पर अपराध क्रमांक 0247 /2026 धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपी से उक्त गांजे के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
नाम आरोपी संतोष पिता लक्ष्मण पाटील जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम बंडसिंगी थाना शाहपुर
जप्ति सामग्री अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे वजनी करीबन 10 किलो 500 ग्राम जप्त किमती करीब 50,000/- के जप्त की गई।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा,उनि अजयसिह चौहान, उनि शैलेन्द्र तोमर, प्रआर. 319 गणेश पाटिल, प्रआर. 187 मनोज मोरे, आर. 491 रविन्द्र राय, आर.503 अक्षय पटेल की विशेष भूमिका रही।






