अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
◆.खकनार पुलिस व्दारा अवैध हथियार सप्लाये करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
◆.आरोपीयो के कब्जे से 07 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 03 खाली मैगजीन जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

दिनांक 16/05/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सुचना प्राप्त हुई सूचना पर हमराह बल के साथ मुखबीर की सुचना पर रेल्वे पुलिया के नीचे ग्राम मोहनगढ के पास पहुंचे जहां बताये गये हुलिये के अनुसार दो व्यक्ति खडे दिखे जिसे हमराह फोर्स व पंचानो की मदद से पकडा जिससे नाम पता पुछते अपना नाम विकाससिंह उर्फ विक्की पिता सतपालसिंह पटवा जाति सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी पाचौरी व अकलेश उर्फ कान्हा पिता भूरा वसावे जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी खकनार खुर्द बताया । आरोपी विकाससिहं उर्फ विक्की के कब्जे से 02 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 01 खाली मैगजीन व आरोपी अकलेश उर्फ कान्हा के कब्जे से 05 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 02 खाली मैगजीन कुल 07 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व 03 मैगजीन कुल कीमती 1,11,000/- रुपये की विधिवत् जप्त किया गया व आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपी के विरुध्द थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।*
अवैध हथियारो की निर्माण एवं तस्करी के पंजीबद्ध अपराधो में युवा पिढी ही अत्यधिक शामिल है जिनकी उम्र 18-35 वर्ष के मध्य है । जिनके व्दारा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य एप्स के माध्यम से तस्करी की जा रही है व कई आरोपियो व्दारा प्रदेश एवं अन्य प्रदेशो में चोरी की घटनाये कारित की जा रही है । एवं आसपास के ग्रामीण इलाके के युवाओं को 5-10 हजार रुपये का लालच देकर अवैध हथियारो कि तस्करी करायी जाती है, जिस पर आरोपियो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी व्दारा स्पष्ट संदेश है कि मुख्य धारा में जुडने वाले हर-एक व्यक्तियो की मदद की जावेगी एवं अपराधियो गतिविधियो में संलिप्त लोगो को बक्शा नही जायेगा ।
*गिरफ्तार आरोपी*
1.*विकाससिंह उर्फ विक्की पिता सतपालसिंह जाति सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी पाचौरी*
2.*अकलेश उर्फ कान्हा पिता भूरा वसावे जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी खकनार खुर्द*
*जप्त सामग्री*
*07 अवैध देशी पिस्टिल व 03 मैगजीन*
*महत्वपूर्ण भूमिका*निरीक्षक अभिषेक जाधव,उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि तारक अली, सउनि जगदीश मंसरे, प्रआर सत्यभानसिंह,प्रआर सतीश सुर्यवंशी,आर गोविन्दा मुजाल्दे, अनिल डावर, विजेन्द्र देवल्ये, मंगल पालवी,अजय अहिरवार,सबल देवडा,कैलाश मोरे,आयुष पटेल,सुनील धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही ।





