कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर (म.प्र.)
प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 11.06.2026
पुलिस अधीक्षक पहुंचे थाना शिकारपुरा बीट प्रभारीयो,थाना क्षेत्र के कोटवारों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को किया ब्रीफ
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था संबंधी विशेष दिशा निर्देश दिए गए
थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा ग्राम जैनाबाद, सरोला, बाडा जैनाबाद में निकला फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शिकारपुरा परिसर में थाना स्टाफ, थाना क्षेत्र के कोटवारों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की विशेष ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर कार्यरत कोटवारों तथा एसपीओ के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी परिस्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करें तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। कोटवारों एवं एसपीओ को ग्राम स्तर पर सूचनातंत्र को मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्ति की आवाजाही अथवा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। बाद थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा ग्राम जैनाबाद, सरोला, बाडा जैनाबाद में निकला फ्लैग मार्च निकाला गया।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से उपस्थित होकर जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
त्यौहारों के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूसों एवं सार्वजनिक आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए नियमित गश्त एवं पैदल पेट्रोलिंग की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री पर नजरटी रखी जाए तथा ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच की जाए।
डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।
साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
ब्रीफिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया थाना स्टाफ एवं एसपीओ और ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।





