कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर (म.प्र.)
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 01.06.2026
जिला बुरहानपुर में सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में प्रशिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ
विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, प्रेरणा, भीड़ प्रबंधन एवं घाट व्यवस्था पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के आदेशअनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 को सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्णतः व्यवहारिक, तकनीक आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र चलाने हेतु आदेशित किया गया था।
दिनांक 01.06.2026 को सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी द्वारा “सामुदायिक पुलिसिंग” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सिंहस्थ महापर्व जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, जनसहभागिता, विश्वास निर्माण तथा संवेदनशील एवं मित्रवत पुलिसिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभावी सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं, साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही संवाद, सहयोग एवं त्वरित सहायता की भावना को सिंहस्थ प्रबंधन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा सिंहस्थ पर्व के दौरान विभिन्न आयोजन के बारे में जानकारी दी गई शाही स्नान एवं सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या,आगमन के तरीके, भीड़ प्रवाह एवं व्यवस्थाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी साझा की गई।
सिंहस्थ प्रशिक्षण भोपाल से 21 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर आए सूबेदार दीपाली यादव एवं उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर द्वारा बताया कि यह प्रशिक्षण सत्र 20 सप्ताह चलेगा प्रत्येक सत्र छ: दिवसीय प्रशिक्षण रहेगा छ: दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, अखाड़े शाही स्नान, भीड़ प्रबंधन, वीआईपी ड्यूटी सामुदायिक पुलिसिंग, यूनिसेफ साइबर अपराध, सीसीटीवी, होल्डिंग एरिया, सैटलाइट टाउन, असूचना संकलन चिकित्सा क्विक रिस्पांस मानव व्यवहार,भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं समन्वित पुलिस प्रबंधन के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती नीता देयरवाल, थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया, थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले, थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल,निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, निरीक्षक श्री कमल पवार, सूबेदार दीपाली यादव ,उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर, एवं डीएफ, एस एफ, होमगार्ड, पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा सिंहस्थ 2028 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्णतः व्यवहारिक, तकनीक आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाया जा रहा है।







