कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर (म.प्र.)
दिनांक 13.06.2026
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश– सिकलीकर समाज के युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अपराध की प्रवृत्ति से दूर रखना तथा समाज की मुख्यधारा में लाना । जिन्हे शासन की कई योजनाओ के बारे में बताया गया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी व्दारा सिकलीगर समाज में परिवर्तन के लिये सामुदायिक पुलिसिंग हेतु निर्देशित किया गया था एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव व्दारा सिकलीगर समाज के लिए विशेष “पुलिस जन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवावर्ग, महिलाऐ एवं समाज के वरिष्टजन शामिल हुये। जिन्हे सिख धर्म की तीन प्रमुख शिक्षायेः- नाम जपना, किरत करो एवं वंड छको के बारे में बताया गया । तथा समाज को बेटा-बेटी में समानता की शिक्षा दी गई।

कार्यक्रम में रोजगार के संबंध में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र बुरहानपुर, NRLM, लोक अधिकारी केन्द्र एवं आगाखान संस्थान के अधिकारीगण “क्षमा दास, विजय पवार, भारत मौर्य, कृष्णपाल राजपुत, सुनिता मार्को, अर्चना महाजन एवं पुनम कारंजकर” उपस्थित रहे । तथा सिकलीगर समाज के जसपाल सिंह पटवा, तकदीरसिंह, गोपालसिंह , जतनसिंह, दतारसिंह, रेवलसिंह, रोशनसिंह एवं अन्य समाज जनो का विशेष योगदान रहा । खकनार पुलिस की इस पहल का समाज के लोगो ने स्वागत किया।





